औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव में मतदान करने के लिए जिले के पात्र कर्मचारियों को 23 अक्तूबर को विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जाएगा। इसका लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में विधिवत पंजीकृत हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय और सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में विशेष आकस्मिक अवकाश की व्यवस्था की गई है। जिले के विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारी इसके पात्र होंगे। इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल कर्मचारियों को भी मतदान के लिए अवकाश मिलेगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: एमएलसी चुनाव : आज शाम थम ...