औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने और नए मतदाता बनाने की प्रक्रिया के बीच उपजिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ स्तरीय अधिकारियों को पात्र लोगों के आवेदन में सहयोग करने के निर्देश दिए। सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव ने भी विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर मतदाता सूची देखी और लोगों को नाम जुड़वाने की प्रक्रिया बताई। उपजिलाधिकारी कमल कुमार सिंह ने बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए। किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक परेशानी न हो और नाम जुड़वाने के लिए पहुंचने वाले लोगों को सही जानकारी दी जाए। यह भी पढ़ें- Hapur News: दो दिवसीय विशेष अभियान पर डीएम ने रखी नजर सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव रंजना पाल...