औरैया, नवम्बर 26 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गुरुखुंदा गांव में रास्ते में खड़ी भैंस हटाने को कहने पर ई-रिक्शा चालक से मारपीट का मामला सामने आया है। असजना गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वह गुरुखुंदा जा रहे थे। रास्ते में छोटू की भैंस खड़ी होने से ई-रिक्शा नहीं निकल पा रहा था। आरोप है कि भैंस हटाने के लिए कहने पर छोटू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पीड़ित ने रुरुगंज पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...