औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। जिले में भारी बारिश को देखते हुए शनिवार को सभी शैक्षिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर को जिले के समस्त शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कक्षा एक से 12 तक के परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ सभी बोर्डों के स्कूल, महाविद्यालय तथा अन्य शैक्षिक संस्थान बंद रहेंगे। लगातार बारिश के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में होने वाली परेशानी और संभावित खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सभी शिक्षण संस्थानों के संचालकों, प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: भारी बारिश को ...