औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: प्रज्ञा प्रवाह कानपुर प्रांत के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत सह कार्यवाह प्रोफेसर प्रदीप भदौरिया ने कहा कि भारतीय राजनीति में दीनदयाल उपाध्याय का व्यापक प्रभाव पड़ा। अर्थनीति, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, रक्षानीति, विदेश नीति सहित विविध क्षेत्रों में उनका स्पष्ट प्रभाव दिखता है। उन्होंने प्रज्ञा प्रवाह के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे दीनदयाल के कल्याणकारी विचारों को सामान्य जन तक पहुंचाए। कार्यक्रम में डॉ सुवेंन्द्र सिंह ने मुनीश त्रिपाठी की पुस्तक अम्बेडकर, हिंदुत्व और भारत पर समीक्षा प्रस्तुत की।अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद मुकेश भारतीय ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह का यह अध्ययन केंद्र क्षेत्र में भारतीय संस्कृति, इतिहास , परम्पराओं के उत्थान और प्रसार में अति महत...