औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद हंगामा हो गया। मतदान अभिकर्ताओं ने कई गाड़ियों से पहुंचे लोगों पर केंद्र में घुसने की कोशिश का आरोप लगाया। विरोध के दौरान एक मतदाता से मारपीट कर मोबाइल छीनने की भी शिकायत की गई। सूचना पर सपा विधायक प्रदीप यादव पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। अभिकर्ता गौरव यादव, प्रिंस, सतीश और हरिभान के अनुसार, शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियां सील करने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान कई गाड़ियों से 50 से अधिक लोग ब्लॉक परिसर में पहुंचे। आरोप लगाया कि वे आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर मतदान केंद्रों की ओर बढ़ने लगे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: एमएलसी चुनाव में झड़पें, स्नातक में 54 और शिक्षक में 75 फीसदी मतदान विरोध करने पर कहासुनी हुई। अभिकर्...