औरैया, अक्टूबर 23 -- Auraiya News: खेतों में बोआई की तैयारी के बीच सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। जिले की 79 समितियों के सचिवों के हड़ताल पर जाने से खाद वितरण प्रभावित होने की आशंका खड़ी हो गई। वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद आदेश जारी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को बैठक कर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। कस्बे के बहारपुरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में कर्मचारियों ने वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि सचिव, प्रभारी, गैर-कैडर सचिव, आंकिक, लिपिक, विक्रेता, सहयोगी और चौकीदार लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं। कई बार मांगपत्र देने और बैठकों में आश्वासन मिलने के बाद भी आदेश जारी न...