Auraiya News: औरैया में बाल मेले में बच्चों ने सजाईं दुकानें, खुद की खरीदारी
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: दलेलनगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट में शनिवार को बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों ने दुकानें सजाईं और खुद ही खरीदारी भी की। मेले में विभिन्न खाद्य सामग्री की दुकानों पर बच्चों की भीड़ रही। प्रधानाध्यापक कृष्ण गोपाल ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का शुभारंभ किया। बच्चों ने भी नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद मेले में खरीदारी का सिलसिला शुरू हुआ। बच्चों ने फल, कुरकुरे, बिस्किट, टॉफी, भेलपुरी और भुजिया-नमकीन की दुकानें लगाईं। कोई अपनी दुकान पर सामान बेचता नजर आया तो कोई दूसरी दुकान पर खरीदारी करता दिखा। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टॉल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन मेले को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.