औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: बाल दिवस पर शनिवार को ग्राम पंचायत तुर्कीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र और कंपोजिट विद्यालय में महिला कल्याण विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 170 बच्चों को टिफिन, पानी की बोतल, टॉफी और फल वितरित किए गए। बच्चों और अभिभावकों को विभागीय योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी अरसला नाज ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया और उपहार बांटे। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान बच्चों के उत्साहवर्धन और सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया।महिला कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, ...