औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: सुदिति ग्लोबल एकेडमी में शनिवार को बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लघु नाटकों और प्रेरक गीतों की प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विशेष प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें भाग लेकर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय परिसर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा।प्रधानाचार्या यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में बाल मेले में बच्चों ने सजाए स्टॉ...