Auraiya News: औरैया में बाबरपुर अनाज मंडी में लगेंगी पटाखों की दुकानें, फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: दीपावली पर अजीतमल तहसील क्षेत्र की अस्थायी पटाखा दुकानें बाबरपुर की अनाज मंडी में लगेंगी। मंडी में फायर ब्रिगेड तैनात रहेगी और खरीदारों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। मंगलवार शाम तहसील सभागार में एसडीएम और पुलिस अधिकारियों ने पटाखा विक्रेताओं के साथ बैठक कर बिक्री और सुरक्षा के निर्देश दिए। जिले में अस्थायी पटाखा बिक्री के लिए पांच केंद्र तय किए गए हैं। अयाना, मुरादगंज, अटसू, अनंतराम, बाबरपुर और अजीतमल के अस्थायी विक्रेताओं को बाबरपुर की अनाज मंडी में दुकान लगानी होगी। दो दुकानों के बीच कम से कम 15 फीट की दूरी रखनी होगी। हर दुकान पर बालू से भरी बाल्टी, पानी और अग्निशमन यंत्र रखना होगा। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: पटाखा दुकानों की सुरक्षा को हो अग्निशमन की व्यवस्था: डीएम विक्रेता दुकान पर ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.