औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: कस्बे के भरथना रोड स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर कानपुर ले जाई गई 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव लेकर लौटे परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद अधिकारियों और जनप्रतिनिधि के समझाने तथा कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजनों ने जाम हटाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। भटौली गांव निवासी 24 वर्षीय आइशा पत्नी सुरजीत को बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन भरथना रोड स्थित पीतांबरा अस्पताल ले गए थे। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के अनुसार, प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी थी। कुछ समय बाद हालत में ...