औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नगला ताल गांव निवासी 22 वर्षीय विवाहिता की सोमवार को फरीदाबाद के एक अस्पताल में प्रसव के दौरान मौत हो गई। शव गांव लाए जाने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पीआरवी और थाना पुलिस पहुंची। मायके व ससुराल पक्ष ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। नगला ताल निवासी कुलदीप दोहरे की पत्नी रेखा पति के साथ फरीदाबाद में रहती थीं। परिजनों के मुताबिक, प्रसव को लेकर कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनका मंगलम हॉस्पिटल में उपचार कराया जा रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर ससुराल नगला ताल पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई। रेखा की शादी 24 जून 2024 को हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी है। मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी नगला...