औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: जिले के प्रभारी एवं राज्य मंत्री नगर विकास विभाग राकेश राठौर ने शुक्रवार को दिबियापुर में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत देखी। प्रभारी मंत्री ने यहां रोडवेज बस स्टैंड, नुमाइश मैदान में बहुद्देशीय स्थल के निर्माण तथा औरैया रोड के प्राचीन हनुमान मंदिर पर चल रहे नवनिर्माण कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने सभी कार्य समय से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराए जाने के निर्देश संबंधित को दिए। इससे पूर्व फफूंद चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश कठेरिया की अगुवाई में प्रभारी मंत्री का जिला पंचायत के प्रशासक कमल दोहरे,दिबियापुर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, औरैया के पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, अटसू के चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल, अजीतमल के अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश चक व भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कि...