Auraiya News: औरैया में पौधरोपण की जमीन पर गौशाला निर्माण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत एलचीनगर के मजरा खरगे का पुरवा में पौधरोपण के लिए सुरक्षित जमीन पर कब्जा कर कान्हा गौशाला का निर्माण कराने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व विभाग ने गौशाला निर्माण के लिए केवल 57 डिसमिल भूमि का सीमांकन किया था, लेकिन नगर पंचायत अटसू की ओर से निर्धारित क्षेत्र से अधिक जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार कान्हा गौशाला के लिए 0.2250 हेक्टेयर यानी करीब 57 डिसमिल जमीन चिह्नित की गई थी। जमीन का सीमांकन होने के बाद वहां चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराया गया। आरोप है कि निर्माण के दौरान वृक्षारोपण के लिए सुरक्षित करीब चार एकड़ जमीन को भी गौशाला परिसर में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन पौध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.