Auraiya News: औरैया में पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हुई मौत की वजह, विसरा सुरक्षित
औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: बाबरपुर कस्बे के इस्लाम नगर निवासी वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की वजह पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सकी है। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित किया है। क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विसरा जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। इस्लाम नगर निवासी करीब 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह का शव बीते शनिवार सुबह खेत की मेड़ पर पड़ा मिला था। उनके पुत्र योगेंद्र और छोटू के मुताबिक, पिता शुक्रवार रात बाबरपुर निवासी देवेंद्र के खेत में मजदूरी पर पानी लगाने गए थे। सुबह उनकी मौत की जानकारी मिली। खेत में शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रविवार दोपहर दोनों पुत्रों ने पिता की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.