औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान गठित पूर्व छात्र परिषद में शशांक शेखर त्रिपाठी को अध्यक्ष और रजत दुबे को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी यादें साझा कीं और शैक्षिक व सर्वांगीण विकास के लिए सुझाव दिए। सम्मेलन का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा और प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। सरस्वती वंदना के बाद पूर्व छात्र सिद्धार्थ कुमार, वैष्णवी त्रिपाठी, श्रेष्ठ प्रताप, डॉ. दिव्यांश और रागिनी सैनी ने अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने पूर्व छात्रों के बीच निरंतर संवाद और सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया।नवगठित परिषद में मोहित राजपूत और वैष्णवी त्रिपाठी को उपाध्यक्ष तथा ...