Auraiya News: औरैया में पूड़ी बेलने जा रही महिला की साड़ी पहिए में फंसी, थमी जिंदगी
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: शादी समारोह में पूड़ी बेलने जा रही महिला की शनिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक के पिछले पहिए में साड़ी का पल्लू फंसने से वह सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें सीएचसी अछल्दा ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गुनौली गांव निवासी 66 वर्षीय गीता देवी पत्नी सर्वेश कुमार दुबे शादी समारोहों में पूड़ी बेलने का काम करती थीं। शनिवार को वह गांव के ही प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार के साथ बाइक से रजुआमऊ गांव में एक शादी समारोह में काम करने जा रही थीं। वंशी गांव के आगे उनकी साड़ी का पल्लू अचानक बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।आनन-फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.