औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: पुरानी रंजिश में बाइक सवार दो युवकों को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो नामजद और दो अज्ञात लोगों पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिधूना थाना क्षेत्र के गुरुखुंदा गांव निवासी आशीष कुमार कठेरिया पुत्र राम अवतार ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने मित्र सुनील कुमार पुत्र रामकृष्ण के साथ बाइक से भाईपुरा गांव जा रहे थे। दोनों को वहां सुभाष चंद्र के घर जाना था। आरोप है कि रास्ते में बकोहा गांव निवासी रवि यादव पुत्र फूल सिंह और राजीव यादव पुत्र बृजेश यादव ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ उनकी बाइक रोक ली। आशीष का कहना है कि आरोपी पुरानी रंजिश ...