औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: पीईटी-2026 के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अभ्यर्थियों की सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने व्यवस्थाएं परखीं। केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग के निर्देशों का पालन कराने और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और सभी केंद्रों से निरंतर संपर्क रखने को कहा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम-एसपी ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं और परीक्षा संचालन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की सतत...