Auraiya News: औरैया में पिता के सामने ट्रैक्टर से गिरा मासूम, पहिये से दबकर मौत
औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के हजारीपुर गांव में ट्रैक्टर के पहिये से दबकर आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठकर खेत की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि अचानक ब्रेक लगने से वह नीचे गिर गया और पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। ट्रैक्टर पर दूसरी ओर बैठे पिता उसे संभाल भी नहीं सके। परिजन बच्चे को सीएचसी अजीतमल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हजारीपुर गांव के एक किसान का आठ वर्षीय बेटा गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठा था। ट्रैक्टर से खेत में घूरे की खाद डाली जा रही थी। जानकारी के अनुसार, खेत की ओर जाते समय बच्चे को मडगार्ड पर बैठाया गया था। उसके पिता भी ट्रैक्टर पर दूसरी ओर बैठे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक ब्रेक लगने पर बच्चा संतुलन खो बैठा और मडगार्ड से नीचे गिर पड़ा। पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.