औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के कवा मोड़ के पास पिकअप की टक्कर से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ऐरवाकटरा ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लज्जानगर निवासी सुभाष चंद्र सविता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पंकज कुमार एक नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे पैदल खेत जा रहा था। आरोप है कि कवा मोड़ के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने तीन नवंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिओम सिंह को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...