औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: विलावा गांव के फायरमैन बृजेश कुमार पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के नौ दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। बृजेश की जेब से मिले नोट में 'मैडम जी' का जिक्र है। पुलिस इस पहलू को जांच में शामिल कर चुकी है, लेकिन नोट में किसका जिक्र है, इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, परिजन मौत की वजह जानने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। घटना वाली शाम बृजेश के अजीतमल आने और एक रिश्तेदार व साथी से मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद उनकी एक युवती से बातचीत और विवाद होने की भी चर्चा रही। पुलिस ने युवती से जुड़े घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है। घटना से पहले बृजेश ने किन लोगों से बात की थी और पुलिस ने उनमें से किससे पूछताछ की है, इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

नोट में 'मैड...