औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित चल रहे 54 वर्षीय आरोपी को फफूंद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अछल्दा रोड पर जयरामपुर के निकट बारह इंचा पुलिया के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, भूरेपुर निवासी ब्रजकिशोर पुत्र सोनेलाल के खिलाफ फफूंद थाने में वर्ष 2025 में नाबालिग के अपहरण के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में बीएनएस की धारा 137(2) और 87 के तहत कार्रवाई चल रही है। पुलिस को आरोपी की तलाश थी। सोमवार को उपनिरीक्षक राजवीर सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...