Auraiya News: औरैया में नहर पुलिया पर गाड़ी रोककर युवक को पीटा, हत्या की धमकी
औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: नंदपुर गांव के पास नहर की पुलिया पर गाड़ी रोककर युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के रमनगरिया निवासी अवनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे वह अपनी गाड़ी से गांव लौट रहे थे। नंदपुर गांव के पास नहर की पुलिया पर गांव के ही आशिष पुत्र तिलक सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी रोक ली।अवनीश का आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। इससे उनके हाथ में काफी चोटें आईं। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 28 अक्टूबर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.