Auraiya News: औरैया में नशामुक्त भारत का संदेश देंगे युवा, पांच विधाओं में दिखाएंगे हुनर
औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: लोकनृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ युवा नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन के जरिए नशामुक्त भारत का संदेश देंगे। तीन नवंबर को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित होगा। 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' थीम पर होने वाले आयोजन में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। युवा उत्सव में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतिभागी का जनपद का मूल निवासी होना अथवा जिले के किसी शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत होना जरूरी है। इसके साथ ही माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
युवा उत्सव में पांच विधाओं की प्रतियोगिताएं प्रतियोगिताएं पांच विधाओं में होंगी। इनमें सामूहिक लोकनृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.