औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: हैदलपुर संकुल की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बच्चों ने दौड़ व लंबी कूद में प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक वर्ग में हैदलपुर और प्रतापपुर के विद्यार्थियों ने बाजी मारी, जबकि जूनियर वर्ग की दौड़ स्पर्धाओं में प्रतापपुर के खिलाड़ी आगे रहे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेने को प्रेरित किया। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रतापपुर के कृष्णा गौतम ने पहला स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर में प्रतापपुर के अंकित, दो सौ मीटर में हैदलपुर के अयान और चार सौ मीटर दौड़ में हैदलपुर के आयुष विजेता रहे। लंबी कूद में हैदलपुर के कक्षा पांच के छात्र अयान ने पहला, कृष्णा ने दूसरा और नीटेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में गतिविधियो...