औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: सोहनी उपकेंद्र से जुड़े रुरुकलां गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दो दिन से फुंका पड़ा है। इससे करीब डेढ़ सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं मिलने से ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। दो दिन बीतने के बावजूद इसे बदला नहीं जा सका है। आपूर्ति बंद होने से बिजली से चलने वाले उपकरण ठप पड़े हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते हुए दो दिन बीत गए, लेकिन समस्...