औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सिमरा पुरवा गांव की एक युवती ने अपनी बुआ और फूफा समेत कई लोगों पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 12.5 बीघा कृषि भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि उसकी जगह दूसरी युवती को खड़ा करके फर्जी आधार कार्ड के सहारे बैनामा कराया गया। उसने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, जमीन पर अधिकार और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2016 में सड़क हादसे में उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2019 में उसकी बुआ उसे कन्नौज जिले के सराय प्रयाग स्थित अपने घर ले गईं। आरोप है कि वहां उसे करीब छह वर्ष तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

फर्जी दस्तावेजों से बैनामे का आरोप युवती ने आरोप लगाया कि 31 जुलाई 2026 को उसक...