औरैया, नवम्बर 10 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के मिरगावां गांव में दीपावली पर पड़ोसी के घर मिलने गए युवक के साथ गालीगलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घायल को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। मिरगावां निवासी रामबीर पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ कोरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े आठ बजे वह पड़ोसी लालजीत पुत्र बाबूराम के घर दीपावली पर मिलने गया था। आरोप है कि इसी दौरान लालजीत और उसकी पत्नी राजकुमारी ने बेवजह गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध के बीच दोनों ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मारपीट और गाली-गलौज के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज शोर मचाते हुए वह किसी तरह वहां से निकल पाया। परिजनों ने डायल 112 पर घट...