औरैया, सितम्बर 17 -- Auraiya News: कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार को दिनदहाड़े दुकान का शटर उठाकर करीब 10 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वारदात से व्यापारियों में नाराजगी है। कस्बा निवासी पारस मिश्रा की मुख्य बाजार की गली के अंतिम छोर पर दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता है। पारस के अनुसार, बुधवार को पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह दुकान का शटर बंद कर खाना खाने ऊपर चले गए थे। कुछ देर बाद लौटे तो शटर थोड़ा उठा मिला। अंदर जाने पर काउंटर अपनी जगह से हटा हुआ था। जांच करने पर गोलक में रखे करीब 10 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर लिखित तहरीर दी। उसका आरोप है कि शिकायत के 24 घंटे बाद भी न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न चोरी का खुलासा हो सका। व्यापारियों ...