औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के एक गांव से दवा लेने गई 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पिता ने इटावा जिले के एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी 28 अक्टूबर को घर से दवा लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारियों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चला। पिता का आरोप है कि जानकारी करने पर इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की बात सामने आई। युवक की गांव में रिश्तेदारी होने के कारण उसका आना-जाना था। परिजनों ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने 13 नवंबर को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ...