Auraiya News: औरैया में दम घुटने से हुई थी बुजुर्ग महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
औरैया, अक्टूबर 24 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बंथरा गांव में घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की मौत दम घुटने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। महिला का शव चारपाई पर साड़ी से बंधा मिला था। परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। बंथरा निवासी अनंगपाल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की पत्नी भूरी देवी घर पर अकेली थीं। शुक्रवार को उनका शव चारपाई पर साड़ी से बंधा मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था। घर का सामान भी बिखरा पड़ा था। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, सीओ पुनीत मिश्रा और कोतवाल वीनेश जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली थी। यह भी पढ़ें- Auraiya Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.