Auraiya News: औरैया में डिवाइडर पर चढ़ी बाइक, तीन युवक घायल
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: फफूंद-औरैया मार्ग पर शनिवार को रोशनपुर मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में सलेमपुर नवल सिंह निवासी शैलेश और उनके साथी रोबिन व अमित घायल हो गए। तीनों फफूंद से औरैया जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शैलेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.