औरैया, सितम्बर 23 -- Auraiya News: बिधूना-अछल्दा मार्ग के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों ने करीब एक मीटर तक सड़क को घेर लिया है। इससे मार्ग संकरा हो गया है। बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी होने के साथ ओवरटेक के दौरान टकराव का खतरा बना रहता है। सड़क की पटरियां झाड़ियों से ढक जाने के कारण पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों को मुख्य मार्ग पर चलना पड़ रहा है। यह मार्ग बिधूना और अछल्दा क्षेत्र को जिला मुख्यालय से जोड़ता है। प्रतिदिन हजारों ट्रक, बसें, निजी वाहन और स्कूली वाहन इससे गुजरते हैं। झाड़ियों के सड़क तक फैल जाने से दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहनों की कतार लगने से जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क की पटरियों पर झाड़ियों का पूरी तरह कब्जा हो चुका है। पहले पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों के लिए सुरक...