औरैया, अक्टूबर 30 -- Auraiya News: जनगणना में सही और सटीक आंकड़े जुटाने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दूसरे बैच का प्रशिक्षण पांच कक्षों में चल रहा है। प्रशिक्षक प्रगणकों को सूचनाओं की शुद्धता बनाए रखने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए चार कक्षों में 40 प्रगणकों की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत के लिए निर्धारित एक अन्य कक्ष में 28 प्रगणक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना से जुड़े दायित्वों, कार्यप्रणाली और दिशा-निर्देशों को विस्तार से समझाया जा रहा है। प्रगणकों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है, जिससे कार्य के दौरान किसी प्रकार का भ्रम न रहे।इससे यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जनगणना कार्मिकों के दूसरे बैच का ...