Auraiya News: औरैया में जंजीरों में जकड़कर देवकली पहुंचे संदीप, बोले-बुराइयों की राह बना देती है कैदी
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। हाथ-पैरों में जंजीरें, शरीर पर कैदी जैसी वेशभूषा और कंधे पर कांवड़। मंगलवार को देवकली धाम पहुंचे चिरहूली निवासी संदीप गुप्ता का यह अनोखा रूप श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया। उन्होंने इस वेशभूषा के जरिए नशाखोरी, अपराध और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद उन्होंने कहा कि बुराइयों की राह आखिर में इंसान को बंधनों में जकड़ देती है। संदीप शनिवार को कैदी की वेशभूषा में ही कांवड़ लेकर श्रृंगीरामपुर गए थे। वहां से गंगाजल लेकर मंगलवार को देवकली धाम पहुंचे। हाथ-पैरों में जंजीरें बंधी देखकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में उन्हें देखने और इस तरह कांवड़ लाने का कारण जानने की उत्सुकता रही।
संवाददाता का उद्देश्य जलाभिषेक के बाद संदीप ने बताया कि उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.