औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर रुरुगंज गांव में शुक्रवार शाम घर की छत से गिरने से पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एम्बुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणपुर रुरुगंज निवासी अभी पुत्र बलरामनाथ शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।परिजन तत्काल एम्बुलेंस की मदद से बच्चे को सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत का परीक्षण कर प्राथमिक उपचार दिया, ...