Auraiya News: औरैया में घेरे में सो रहे युवक पर चाकू से हमला, लहूलुहान मिला
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गौतला गांव में घेरे में सो रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। रात में चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों को वह बेहोशी की हालत में लहूलुहान पड़ा मिला। गंभीर रूप से घायल युवक का सैफई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौतला निवासी कुंवर बहादुर पुत्र सीताराम दोहरे ने पुलिस को बताया कि उनके चचेरे भाई गिरजा शंकर पुत्र रामनाथ 13 नवंबर की रात अपने घेरे में सो रहे थे। 14 नवंबर की रात करीब डेढ़ बजे चीख-पुकार सुनाई दी। इस पर वह घेरे में पहुंचे तो गिरजा शंकर बेहोश और लहूलुहान हालत में पड़े थे। कुंवर बहादुर का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से उनके चचेरे भाई पर चाकू से वार किए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। परिजनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.