Auraiya News: औरैया में घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव
औरैया, अक्टूबर 22 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में गुरुवार सुबह घर के अंदर एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। गदनपुर निवासी पंकज की 29 वर्षीय पत्नी सुमन अपने सात वर्षीय बेटे कार्तिक और पांच वर्षीय बेटी प्रिया के साथ गांव में रहती थी। पंकज करीब दस दिन पहले मजदूरी करने दिल्ली गया था। गुरुवार सुबह घर के अंदर सुमन का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.