Auraiya News: औरैया में गांव के बाहर युवक का शव फंदे से लटका मिला
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के अवावर गांव में 25 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, इससे पहले शराब पीने को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अवावर गांव निवासी 25 वर्षीय देवेश कुमार दोहरे पुत्र अरविंद दोहरे की 19 अक्टूबर की रात मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिलने पर टीम गांव पहुंची। उस समय शव घर के बाहर चबूतरे पर रखा था। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली।
विवाद के बाद खेतों की ओर गए देवेश परिजनों ने पुलिस को बताया कि देवेश शराब पीने का आदी था। रात करीब साढ़े दस बजे शराब पीने को लेकर उसका पत्नी रश्मि दोहरे से विवाद हुआ था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.