Auraiya News: औरैया में गतिविधियों से पढ़ाएं, बच्चों में तार्किक सोच बढ़ाएं
औरैया, अक्टूबर 21 -- Auraiya News: बच्चों को रटाने के बजाय गतिविधियों और परियोजना कार्यों के माध्यम से पढ़ाकर उनकी तार्किक सोच विकसित करने पर जोर दिया गया। बुधवार को बमुरीपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई रुदौली संकुल की मासिक शिक्षक बैठक में पढ़ाई को रुचिकर बनाने के तरीकों पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और आगामी कार्ययोजना तैयार की। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहा। उन्होंने कहा कि अनियमित आने वाले बच्चों की अनुपस्थिति के कारणों का पता लगाया जाए। अभिभावकों और समुदाय के सहयोग से उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने शिक्षकों से एक-दूसरे के अनुभवों और नए प्रयोगों से सीखकर शिक्षण में सुधार करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.