औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के हलुआ गांव में खेत के बीच से पानी का पाइप डालने का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जातिसूचक गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। हलुआ गांव निवासी राजकुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आठ नवंबर को वह अपने खेत की देखभाल करने गए थे। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने उनके खेत के बीच से पानी का पाइप डाल दिया था। इससे खेत में खड़ी बरसीम की फसल खराब हो गई। उन्होंने संबंधित व्यक्ति से पाइप खेत के किनारे से डालने को कहा।आरोप है कि इसी बात पर वह नाराज हो गया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटा। शोर सुनकर पहुंचे भाई शिवशंकर ने बीच-बच...