औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के सेहूद गांव में खेत पर काम कर रहे वृद्ध किसान रामस्वरूप की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रामस्वरूप शुक्रवार को खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सर्प ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी दिबियापुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...