Auraiya News: औरैया में खरना के साथ शुरू हुई 36 घंटे की कठिन तपस्या
औरैया, नवम्बर 14 -- Auraiya News: लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पर शनिवार को खरना के साथ व्रतियों की कठिन तपस्या शुरू हो गई। चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने विधि-विधान से खरना की परंपरा निभाई। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य की उपासना और अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन होगा। छठ को लेकर दिबियापुर के घरों से लेकर पूजा स्थलों तक भक्ति और उत्साह का माहौल है। व्रती परिवार पूजन सामग्री और अर्घ्य की तैयारियों में जुटे हैं। गेलगांव के तरणताल, एनटीपीसी परिसर और निचली गंग नहर के तट पर होने वाली पूजा के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। आकर्षक सजावट से पूजा स्थलों की छटा निखर उठी है। यह भी पढ़ें- Noida News: खरना की पूजा के साथ छठव्रतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.