औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार स्थित ब्रजेश्वरी मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को भक्त प्रह्लाद और नृसिंह अवतार का प्रसंग सुनाया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। भगवान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। कथावाचक आचार्य राजीव शास्त्री ने भक्त प्रह्लाद चरित्र, भरत चरित्र, पृथु चरित्र, हिरण्यकश्यप वध, नृसिंह अवतार और समुद्र मंथन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का केंद्र आनंद है। आनंद की तल्लीनता में पाप का स्पर्श भी नहीं हो पाता। भागवत कथा ऐसा अमृत है, जिसका जितना पान किया जाए, मन उतना ही अधिक सुनने को लालायित रहता है। उन्होंने बताया कि दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने कठोर तप कर ब्रह्माजी से वरदान प्राप्त किया था कि उसकी मृत्यु न दिन में हो, न रात में, न घर के अंदर और न ब...