Auraiya News: औरैया में कानपुर की पदयात्रा में शामिल होंगे औरैया के दो हजार भाजपाई
औरैया, नवम्बर 2 -- Auraiya News: कानपुर में चार नवंबर को आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा' में औरैया जिले से दो हजार से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की तैयारी है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारी संपर्क कर कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। बुधवार सुबह 11 बजे बृजेन्द्र स्वरूप पार्क से मोतीझील तक पदयात्रा निकाली जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, जनहित और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध है। पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक लोकतंत्र की मजबूती और अराजकता के विरुद्ध एकजुटता का संदेश पहुंचाया जाएगा। पदयात्रा को लेकर औरैया, दिबियापुर और बिधूना विधानसभा क्षेत्रों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ : गिरी पार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.