औरैया, नवम्बर 18 -- Auraiya News: कस्बे के हरीगंज बाजार में बुधवार सुबह करीब पांच बजे लोहे की कड़ी टूटने से धान लदी ट्राली ट्रैक्टर से अलग होकर सड़क पर गिर गई। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। सुबह का समय होने के कारण दुकानें बंद थीं और सड़क पर आवाजाही कम थी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। धान लादकर ट्रैक्टर-ट्राली नेविलगंज की ओर जा रही थी। महेवा तिराहे के पास अचानक ट्रैक्टर और ट्राली को जोड़ने वाली लोहे की कड़ी टूट गई। तेज आवाज के साथ ट्राली अलग होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर पहुंचे लोगों के मुताबिक, ट्राली में क्षमता से अधिक धान लदा था।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सड़क पर ट्राली गिरने से वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन के समय हरीगंज बाजार में दुकानदारों, खरीदारों और अन्य राहगीरों की आव...