औरैया, अक्टूबर 9 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के घसारा गांव में एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर एससी-एसटी अधिनियम के मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित का दावा है कि उसके पास घटना का वीडियो भी मौजूद है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अछल्दा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घसारा निवासी विनय तिवारी पुत्र शिवनारायण ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ रिंकू उसके दरवाजे पर पहुंचा। आरोप है कि उसने विनय से एक लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपित ने एससी-एसटी अधिनियम के तहत मुकदमे में फंसाने और हर महीने रंगदारी देने की धमकी दी। पीड़ित ने गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद...