औरैया, अक्टूबर 31 -- Auraiya News: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कोतवाली अजीतमल में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ ली। इसके बाद क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में बाबरपुर के मुख्य बाजार में मार्चपास्ट निकालकर लोगों को आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कोतवाली परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरदार पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोने में उन्होंने ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता आज भी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।शपथ यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में एकता की शपथ लेकर...